Mahaswayam Rojgar Portal Registretion And Benifits : महास्वयम रोजगार पोर्टल पंजीकरण और लाभ
![]() |
| Mahasayam Rojgar Register Site |
Mahaswayam Rojgar Portal Registretion And Benifits:
महास्वयंम रोजगार पंजीकरण और लाभ
राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवा हैं। उन्हें रोजगार नहीं मिलता हैं, या उन्हें रोजगार खोजने में अंतहीन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। इन सभी कठिनाइयों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से महास्वयंम पोर्टल लॉन्च किया है, जो राज्य में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करके आत्मनिर्भर बनने में मदद करता है।
महास्वयंम रोजगार पोर्टल के लिए पात्रता
🔹आवेदक महाराष्ट्र राज्य का नागरिक होना चाहिए।
🔹आवेदकों की आयु कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए
आवश्यक दस्तावेज
🔹आधार कार्ड
🔹शैक्षणिक योग्यता के लिए अंकतालीका
🔹कौशल्य प्रमाणपत्र यदि हो
🔹महाराष्ट्र का निवास प्रमाणपत्र (अधिवास)
🔹मोबाइल नंबर
🔹पासपोर्ट साइज फोटो
आदि महास्वयंम रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण के समय महत्वपूर्ण दस्तावेज आवेदक के पास होने चाहिए।
निम्नलिखित घटकों के लिए महास्वयंम पोर्टल पर पंजीकरण किया जाता हैं -
1. महाराष्ट्र राज्य कौशल विकास सोसायटी अल्पकालिक प्रशिक्षण के लिए संबंधित संगठन है
2. व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय दीर्घकालीन प्रशिक्षण के लिए सबंधित संस्था है
3. संस्थान रोजगार मार्गदर्शन एवं चर्चा के लिए सबंधित है
4. स्टार्ट अप और इनोवेशन - महाराष्ट्र स्टेट इनोवेशन सोसायटी
5. ऋण - अन्ना साहेब पाटील वित्तीय पिछड़ा विकास निगम लिमिटेड।
महाराष्ट्र महा स्वयंम रोजगार पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया -
राज्य में इच्छुक लाभार्थी जिन्हें इस महा स्वयंम पोर्टल में अपना पंजीकरण करना है, उन्हें निम्नलिखित प्रक्रिया से गुजरना होगा:
1. सबसे पहले आवेदक को महाराष्ट्र स्वयं पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा । अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने पोर्टल का होमपेज खुल जाएगा।
2. इस होमपेज पर आपको "एम्प्लॉयमेंट" का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। रोजगार विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पंजीकरण पेज खुल जएगा। उम्मीदवार रोजगार महास्वयं पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके सीधे पंजीकरण कर सकते हैं।
3. यहां इस पृष्ठ पर उम्मीदवार अपने कौशल/शिक्षा/ जिले में प्रवेश करके नौकरी सुची से संबंधित नौकरी पा सकते हैं।
4. आपको इस पेज पर जॉब सीकर लॉंगिन फार्म में "Register" का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
5. 'Register' ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जाएगा। आपको इस पंजीकरण फार्म में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
6. यहा आवेदक को अपने आधार कार्ड में दी गई जानकारी के अनुसार आवश्यक जानकारी भरनी है। सभी जानकारी भरने और अंत में दिए गए कैप्चा कोड को भरने के बाद 'नेक्स्ट' बटन पर क्लिक करें। अब आपको अगले पेज पर दिखाने वाले बॉक्स में अपने मोबाइल पर भेजे गए OTP को भरना है और OTP भरने के बाद "Confirm" बटन पर क्लिक करना है।
7. इसके बाद आपके सामने नया जॉब सीकर पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको व्यक्तिगत विवरण, पात्रता विवरण, संपर्क जानकारी आदि दर्ज करनी चाहिए।
8. आपको सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे और क्रिएट अकाउंट बटन पर क्लिक करना होगा।
9. उसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल-आयडी पर एस एम एस इमेल भेजा जाएगा। फिर आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है। इससे आपका रजिस्ट्रेशन पुरा हो जाएगा ।
10. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक को https://www.mahaswayam.gov.in रजिस्टर आईडी और पासवर्ड वाले इस पोर्टल के माध्यम से rojgar.mahaswayam.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं। रोजगार महास्वयंम पंजीकरण और लॉगइन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, आवेदक महास्वयंम वेब पोर्टल पर सुची से सही नौकरी का चयन कर सकता हैं। आवेदक पंजीकरण के सयम प्रदान की गई आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके किसी भी समय फिर से लॉगइन कर सकता हैं। इसके लिए आपको अपना आईडी और पासवर्ड याद रखना होगा।
महाराष्ट्र महास्वयंम रोजगार पोर्टल पर ऑफलाइन पंजीकरण कैसे करें -
जिन लोगों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने में परेशानी होती हैं या जिनके पास सुविधा नहीं है वे भी ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए निम्न प्रक्रिया पूरी करनी होगी ।
1. निकटतम रोजगार कार्यालय पर जाएं।
2. रोजगार सुचना कार्यालय में महा स्वयम रोजगार के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जाने।
3.पंजीकरण फार्म में सभी विवरण निर्धारित फार्म में ठीक से भरे । नाम पता और शैक्षणिक योग्यता जैसे विवरण भरे
4. पंजीकरण फार्म में सभी आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रति सलग्न करे। आधार कार्ड रेजिडेंट एडमिशन, स्किल सर्टिफिकेट, एजुकेशनल सर्टिफिकेट आदि जैसे दस्तावेज जोड़े।
5. रोजगार सुचना कार्यालय में आवेदन जमा करने से पहले मूल दस्तावेज दिखाना होगा।
6. आवेदन जमा करने के बाद रसीद प्राप्त करें। आदि प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण हो जाएगा।
.


0 Comments: